Rampur Bribery Case: रामपुर में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों आरोपी गिरफ्तार; देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद की शाहाबाद तहसील में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संग्रह अमीन प्रेम शंकर तिवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उन्होंने शस्त्र लाइसेंस पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर प्रार्थी से 15,000 रुपये की मांग की थी।