
मेरठ पुलिस स्टेशन (Img: Pinterest)
Meerut: जागृति विहार सेक्टर-7 निवासी ज्ञानेश उर्फ यीशु पर आरोप है कि उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर देवी-देवताओं के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी साझा की। इस मामले की जानकारी मिलने पर नरसिंह हिंदू वाहिनी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मेडिकल थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस को शिकायत के साथ कथित स्टेटस के स्क्रीनशॉट भी सौंपे। उनका आरोप है कि आरोपी पहले भी इस तरह के स्टेटस साझा कर चुका है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ज्ञानेश उर्फ यीशु पेशे से इंजीनियर है और कनाडा में कार्यरत है। वह इन दिनों मेरठ आया हुआ था। शिकायत मिलने के बाद मेडिकल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी के व्हाट्सएप स्टेटस की जांच के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
यह भी पढ़ें: Meerut: ‘हमें जेल भेज दो…’ प्रदर्शनकारियों की चुनौती के बाद SSP ने उठाया ऐसा कदम कि मच गया बवाल
मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर 21 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोगों पर जातिगत आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायतकर्ता सौरभ कुमार गौतम ने आरोप लगाया कि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे समाज में तनाव फैलने की आशंका थी।
टीपी नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चिरंजीव उर्फ चीकू, पवन कुमार, गोलू यादव और वंश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Meerut: चीखों से गूंज उठा दिल्ली-देहरादून हाईवे, पलक झपकते ही तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, लाशें देखकर कांप उठेगा दिल
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी धार्मिक, जातिगत या भड़काऊ सामग्री को साझा करने से बचें। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी और संयम के साथ उपयोग करने की सलाह दी है।
Location : Meerut
Published : 7 August 2026, 12:39 PM IST