बुलंदशहर में मटर-पनीर और रसगुल्ला खाने से कई ग्रामीण बीमार, गांव में अफरा-तफरी का माहौल

बुलंदशहर के सलगमा गांव में गोद भराई समारोह के बाद 40 से अधिक लोग बीमार हो गए। मटर पनीर और रसगुल्ला खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। कई मरीजों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। प्रशासन जांच में जुटा है।

Updated : 13 May 2026, 12:43 PM IST
google-preferred

Bulandshahr: बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव सलगमा में एक गोद भराई समारोह के बाद बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों ने मटर पनीर की सब्जी और छेना रसगुल्ला का सेवन किया था, जिसके बाद कई लोगों को उल्टी, पेट दर्द और कमजोरी जैसी शिकायतें होने लगीं। स्थिति बिगड़ने पर पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लगभग 40 ग्रामीण हुए बीमार

स्थानीय जानकारी के अनुसार इस घटना में करीब 40 ग्रामीणों के बीमार होने की पुष्टि हुई है। बीमार लोगों में महिलाएं, पुरुष और कुछ बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। अचानक बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने से स्वास्थ्य केंद्र पर भी भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

Crime in Bulandshahr: देवर को बलमा बनाना चाहती थी भाभी, नहीं हुई ख्वाहिश पूरी तो कर डाला घर का सत्यानाश

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मौके पर पहुंचा

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए। एसडीएम अनूप शहर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बीमार लोगों के इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने मौके पर स्थिति की निगरानी की और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

जहांगीराबाद CHC से जिला अस्पताल रेफर

सभी बीमार लोगों को पहले जहांगीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। स्थिति गंभीर होने पर कई मरीजों को जिला अस्पताल बुलंदशहर रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम मरीजों का इलाज कर रही है।

कुछ मरीजों की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ मरीजों की हालत गंभीर बताई गई, जिसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

जिला अस्पताल के डॉक्टर अंकुर ने बताया कि सभी मरीजों में फूड प्वाइजनिंग जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं और उनका इलाज जारी है।

Bulandshahr: ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड ,पुलिस प्रशासन पर भी उठे सवाल

प्रारंभिक जांच में भोजन के बाद तबीयत बिगड़ने के कारण फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत जांच के बाद ही असल कारणों की पुष्टि की जाएगी।

Location :  Bulandshahr

Published :  13 May 2026, 12:43 PM IST

Advertisement