Budaun: साहब, मेरी बेटी ढूंढ दो… आरोपी को पूछताछ के बाद छोड़ा, लापता बेटी को दर-दर ढूढ़ने को मजबूर पीड़ित पिता

बदायूं के उझानी क्षेत्र से 7 जुलाई को कॉलेज गई 10वीं की छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 15 July 2026, 4:50 PM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के थाना उझानी क्षेत्र से 7 जुलाई 2026 मंगलवार की सुबह कॉलेज गई एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को शिकायती पत्र देकर बेटी की बरामदगी और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कॉलेज के लिए निकली थी छात्रा

पीड़ित पिता ओमपाल सिंह निवासी ग्राम अकेली खारग, पोस्ट मुसाजहाग, थाना उझानी ने बताया कि उनकी बेटी सुप्रिया सिंह कक्षा 10 की छात्रा है और पीएम हायर सेकेंडरी कॉलेज उझानी में पढ़ती है। वह ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

Budaun: एक ओवरटेक ने छीन ली जिंदगी… गंगा एक्सप्रेसवे पर बस की टक्कर से वाराणसी के युवक की दर्दनाक मौत

युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

पिता के अनुसार 7 जुलाई को सुबह बेटी रोज की तरह कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और जानने वालों से काफी खोजबीन की। इस दौरान बेटी की सहेलियों और अन्य लोगों से जानकारी मिली कि गांव सियानी, थाना अलापुर निवासी राहुल यादव पुत्र राम शर्मा उसे बहला-फुसलाकर अपने रिश्तेदारों के यहां ले गया है।

रिपोर्ट दर्ज, लेकिन नहीं मिला सुराग

इस संबंध में पीड़ित पिता ने कोतवाली उझानी में राहुल यादव के खिलाफ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि पुलिस ने राहुल यादव को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।

Budaun News: रचित गुप्ता क्यों हुए गिरफ्तार? कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जानिए पूरा मामला

SSP से लगाई न्याय की गुहार

ओमपाल सिंह ने एसएसपी (SSP) को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक उनकी बेटी का कोई सुराग नहीं मिला है। उन्हें अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर गहरा डर है।

उन्होंने एसएसपी से मामले में तुरंत ठोस कार्रवाई कर बेटी को सकुशल बरामद कराने की मांग की है। पीड़ित ने कहा कि बेटी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया जाए और आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जाए।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उझानी कोतवाली प्रभारी का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और छात्रा की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

Location :  Budaun

Published :  15 July 2026, 3:03 PM IST

Advertisement