Budaun News: सरकारी कर्मचारी ही असुरक्षित! बदायूं में पंचायत सहायक ने क्यों किया सफाई कर्मी पर जानलेवा हमला? जानें पूरा मामला

Budaun News: बदायूं के ग्राम पंचायत जयपालपुर धनौरा में ड्यूटी पर तैनात एक सफाई कर्मी पर हमले का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

Updated : 4 May 2026, 1:38 AM IST

Budaun:  जनपद के दातागंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत जयपालपुर धनौरा में सरकारी कार्य के दौरान एक सफाई कर्मी को बेरहमी से पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तैनात सफाई कर्मी गंगासरन मौर्य पर पंचायत सहायक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। इस घटना के बाद से सरकारी कर्मचारियों और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

सफाई को लेकर हुआ विवाद, पंचायत सहायक ने परिजनों संग बोला धावा

घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मी गंगासरन मौर्य ग्राम धनौरा में अपनी नियमित ड्यूटी कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पंचायत सहायक गौरव यादव वहां पहुंचे और मनमाने ढंग से सफाई करने का दबाव बनाने लगे। जब गंगासरन ने इसका विरोध किया, तो विवाद गहरा गया।

यूपी में 38 IAS के बंपर तबादले, देवरिया, महराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल, मऊ, प्रतापगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़ के DM बदले गए

देखते ही देखते गौरव ने अपने चाचा गोविंदा नेकपाल उर्फ करू और चचेरे भाई अजय उर्फ कालिया को मौके पर बुला लिया और तीनों ने मिलकर लाठी-डंडों से गंगासरन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

अस्पताल में भर्ती, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

हमले में गंगासरन के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए, जिन्होंने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल सफाई कर्मी को तत्काल दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Deoghar: दो महीने, दो मौतें और कई सवाल! देवघर रिमांड होम में आखिर क्यों बार-बार हो रही हैं युवतियों की मौतें? जानें क्या है मामला

पीड़ित पक्ष और अन्य सफाई कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Location :  Budaun

Published :  4 May 2026, 1:38 AM IST