बदायूं में सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, एक की मौत, दूसरा बाल-बाल बचा

उत्तर प्रदेश के बदायूं में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में किशोर की जान चली गई जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 November 2026, 1:10 AM IST

Budaun: अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला शादीपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मृतक की पहचान  नोमान (15) पुत्र इरफान अली निवासी ककराला वार्ड नंबर 22 थाना अलापुर रूप में हुई है। 

मैरिज हॉल से लौट रहे थे घर 

जानकारी के अनुसार  किशोर मैरिज हॉल से घर ककराला के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। 

परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद किशोर को मृतक घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

घर पहुंचने से पहले बुझ गया परिवार का चिराग (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)

दूसरा युवक बाल-बाल बचा

परिजनों के मुताबिक, दोनों बाइक सवार एक मैरिज हॉल से अपने घर ककराला लौट रहे थे। इसी दौरान शादीपुर पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 15 वर्षीय नोमान की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।

बदायूं: नर्सिंग होम के अंदर आखिर क्या हुआ? इंजेक्शन लगते ही महिला की मौत से हड़कंप

परिवार में मचा कोहराम 

किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जिस बेटे के घर लौटने का परिजन इंतजार कर रहे थे, उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बदायूं में बेलगाम ट्रैक्टर ने ढाया कहर, दो निर्दोषों की गई जान, परिवारों में मचा कोहराम

पुलिस की कार्रवाई 

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइक को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Location :  Budaun

Published :  29 November 2026, 1:07 AM IST