Budaun News: पुलिसकर्मी की रहस्यमयी मौत

बदायूं के बरसुनिया गांव में छुट्टी पर आए पुलिसकर्मी की अचानक और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। परिवार और ग्रामीण गहरे शोक में हैं और मामले की जांच पुलिस हर एंगल से कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 April 2026, 12:25 PM IST

Budaun: बदायूं जिले के थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम बरसुनिया में छुट्टी पर आए पुलिस विभाग के कर्मचारी रामसेवक (59) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रामसेवक जनपद संभल की बहजोई में फ्लॉवर पद पर तैनात थे और कुछ दिन की छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव आए हुए थे।

परिजनों ने पुलिस को दी सूचना

सुबह परिजनों ने घटना की जानकारी थाना मूसाझाग पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर इसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक की मौत ने पूरे गांव में मातम का माहौल बना दिया है।

बदायूं में बड़ा हादसा: छज्जा गिरने से मजदूर युवक की दर्दनाक मौत; पढ़ें पूरी खबर

पोस्टमार्टम के बाद सही कारण आएगा सामने

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।  थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

इलाज में लापरवाही या साजिश? बदायूं में चौथे बच्चे को जन्म देने से पहले सुनीता की मौत, क्या पुलिस दे पाएगी इंसाफ?

Location :  Budaun

Published :  9 April 2026, 12:25 PM IST