चाय लेकर पहुंची मां तो उड़ गए होश, बदायूं में घर में नानी-नाती की लाश मिलने से उठे की सवाल

बदायूं में नानी और 7 साल के नाती के शव घर के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के गले पर चोट के निशान मिले हैं। घर का सामान बिखरा था और नानी के कानों से कुंडल गायब थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आखिर इस दोहरे हत्याकांड के पीछे क्या वजह है?

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 14 November 2026, 12:56 PM IST

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शनिवार सुबह नानी और नाती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के शव घर में पड़े मिले, उनके गले पर चोट के निशान मिले। आशंका है कि बदमाशों ने पहले लूटपाट कि और पहचान हो जाने के डर से दोनों कि हत्या कर दी।

घर में जमीन पर पड़े मिले दोनों के शव

मामला बदायूं जिले के बिनावर क्षेत्र के कान्हा नगला गांव का है, जहां शुक्रवार की रात एक घर में विधवा न्याज बानो के साथ उनकी बेटी का सात वर्षीय बेटा अफ़नान रहता था, शनिवार की सुबह जब बच्चे की मां चाय लेकर पहुंची तो उसने देखा की दोनों मृत अवस्था में जमीन पर पड़े थे। उन्हे ऐसी स्थिति में देखकर वह चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए।

रोते परिजन(img: Dynamite news)

लूटपाट के बाद हत्या की आशंका,

ग्रामीणों की आशंका है कि कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की। और उसके बाद पहचान हो जाने के डर से बदमाशों ने नानी और नाती की हत्या कर दी। सुबह जब लोगों ने शव देखा तो उनके गले पर चोट कर निशान थे।

फतेहपुर: उपद्रवियों ने की शर्मनाक हरकत; दो मंदिरों में मूर्तियों को तोड़कर सड़क पर फेंका, भक्तों में भारी आक्रोश

नानी के कानों से गायब मिले कुंडल

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। पुलिस की छानबीन में पता चल कि न्याज बानो के कानों से कुंडल गायब हैं और पाजेब नीचे पड़ी हुई है। घर के और सामान भी तितर बितर है। घटना शुक्रवार देर रात कि मानी जा रही है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है वारदात कि सूचना के की घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची

सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने भी दोहरे हत्याकांड कि जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपियों कि तलाश कि जा रही है।

तो वहीं एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Budaun

Published :  14 November 2026, 12:36 PM IST