बदायूं में ऐसा क्या हुआ कि अचानक बढ़ गया तनाव? पुलिस की सख्ती ने पलटा पूरा माहौल

बदायूं के वार्ड 28 उपचुनाव में मतदान के दौरान कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कुछ लोगों ने हंगामा करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की सख्ती और मुस्तैदी से स्थिति जल्दी काबू में आ गई और वोटिंग जारी रही।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 May 2026, 1:49 PM IST

Budaun: बदायूं नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 28 में हुए उपचुनाव के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कुछ उपद्रवियों ने मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की। हालांकि पुलिस और प्रशासन की तत्परता के चलते स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया गया और मतदान प्रक्रिया प्रभावित नहीं होने दी गई।

इस कारण खाली हुई यह सीट

यह सीट पूर्व सभासद वाहिद अली के निधन के बाद खाली हुई थी, जिसके चलते आज उपचुनाव कराया गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली, जिससे लोगों में चुनाव को लेकर उत्साह साफ झलक रहा था।

तमिलनाडु में 2 साल की पार्टी TVK ने 64 साल पुरानी द्रविड़ राजनीति की उड़ाईं धज्जियां

दोपहर के समय कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हंगामा करने की कोशिश की गई, लेकिन पहले से तैनात पुलिस बल ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें मौके से खदेड़ दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है।

Location :  Budaun

Published :  5 May 2026, 1:47 PM IST