
रोते-बिलखते परिजन (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
Budaun: बदायूं जिले के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सर्वा और भटपुरा गांव के बीच उस समय हुआ जब युवक पंजाब जाने के लिए घर से निकला था।
जानकारी के अनुसार नवीगंज गांव निवासी वाजिद (20) आज सुबह अपने घर से पंजाब जाने के लिए निकला था। वह तेज रफ्तार बाइक से हाईवे पर पहुंचा ही था कि सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी भूसा से भरी ट्रॉली से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Budaun Breaking: बरेली रोड पर असलहा दिखाकर 2 लाख की लूट, फरार बदमाशों की तलाश जारी
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
मृतक की पहचान नवीगंज निवासी वाजिद के रूप में हुई है, जो रोजी-रोटी की तलाश में पंजाब जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल छा गया है।
Budaun: पत्नी से अनबन के बाद घर से बाहर निकले पति के साथ ऐसा क्या हुआ कि परिवार स्तब्ध
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रॉली हाईवे किनारे बिना किसी संकेतक और पार्किंग लाइट के खड़ी थी, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Location : Budaun
Published : 13 May 2026, 11:31 AM IST