हिंदी
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
Budaun: बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गैस सिलेंडर लेने जा रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार डीसीएम ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही अलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देरी किए घायल युवक को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
Navratri 2026: बदायूं में श्रद्धालुओं की कड़ी परीक्षा, मंदिर पहुंचने में हो रही है दिक्कत
बताया जा रहा है कि हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही घायल युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू (25) पुत्र भीमसेन, निवासी सढ़ोमई, थाना अलापुर के रूप में हुई है।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह दुर्घटना अलापुर कस्बे में दारू ठेका के पास हुई, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बदायूं में युवक ने वीडियो बनाकर दी जान, ये तीन लोग बने मौत का कारण, पुलिस जांच में जुटी
देश के कई हिस्सों में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रसोई गैस की अनियमित सप्लाई और बढ़ती मांग के चलते उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक स्तर पर तेल-गैस आपूर्ति में बाधा इसका एक बड़ा कारण हो सकता है। इसका असर भारत में LPG वितरण व्यवस्था पर भी पड़ रहा है।
कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के बाद भी सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है, जबकि कुछ इलाकों में ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतें भी सामने आई हैं।
सरकार की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। हाल ही में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्ती बढ़ाई गई है, जिससे जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके।
Location : Budaun
Published : 20 March 2026, 1:50 PM IST
Topics : Budaun DCM gas cylinder LPG Crisis Road Accident