
कानपुर देहात के झींझक में पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत पर भव्य जश्न(Source: Dynamite News)
Kanpur Dehat: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खबर मिलते ही जनपद कानपुर देहात के झींझक कस्बे में भाजपा समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नगर पालिका परिषद झींझक के चेयरमैन अमित तिवारी उर्फ सोनू के आवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए, जहां सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
पूरे दिन जनता की टिकी रही टीवी पर निगाहें
जैसे ही चुनाव परिणाम स्पष्ट होने लगे, समर्थकों का उत्साह और बढ़ता गया। नगर में जगह जगह टीवी देखते लोग नजर आए और पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते रहे। वहीं, ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों के बीच कार्यकर्ताओं ने नाच-गाकर खुशी का इजहार किया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और इस जीत को ऐतिहासिक बताया।
बीजेपी समर्थकों में जश्न का माहौल
बीजेपी की प्रचंड जीत पर बोले चेयरमैन
इस अवसर पर चेयरमैन अमित तिवारी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और बदलाव के पक्ष में मतदान कर एक नया इतिहास रचा है।
स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा के मद्देनजर रही अलर्ट
जश्न के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस भी सतर्क नजर आई और पूरे कार्यक्रम पर निगरानी रखी गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस मौके पर प्रमुख रूप से समाजसेविका लता तिवारी, हरिशंकर तिवारी, रामू शुक्ला, सौरभ तिवारी, प्रदीप कुशवाहा, राम जी दुबे, सौरभ त्रिपाठी, संजय शर्मा, छोटे तिवारी, किशन शुक्ला, राम जी पाल, जीत सिंह चक्रवर्ती, पवन दिवाकर, कन्हैया दिवाकर, मिलन सिंह, कुलवंत कुशवाहा, गोपाल कुशवाहा, विकास प्रजापति, बल्लू राजपूत, सर्वेश द्विवेदी, शिखर सिंह, अभिषेक कुशवाहा और सुनील राजपूत समेत तमाम भाजपा समर्थक मौजूद रहे। कुल मिलाकर, पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत ने झींझक सहित पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना दिया है।
Location : Kanpur Dehat
Published : 5 May 2026, 5:53 AM IST
Topics : BJP vs TMC Bengal BJP West Bengal Celebration on BJP's victory chairmen amit tiwari jhinjhak news