
कानपुर में लगा लंबा जाम
Kanpur: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत के लिए गुरुवार को जाजमऊ गंगा पुल पर आयोजित कार्यक्रम ने शहर की यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी। अव्यवस्थित तैयारियों के चलते गंगा पुल और उससे जुड़े मार्गों पर दोनों ओर करीब दस किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।
जाम में फंसे आम वाहन और आवश्यक सेवाएं
जाम की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सिर्फ दोपहिया और चारपहिया वाहन ही नहीं, बल्कि एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहन भी घंटों फंसे रहे। यात्रियों और आम नागरिकों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।
सांसद भोले सिंह भी नहीं बचे जाम से
जाम में फंसने के बाद सांसद भोले सिंह ने अपना वाहन वहीं छोड़ दिया और लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर गंगा पुल तक पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने एडीसीपी अंजली विश्वकर्मा से तीखी बहस भी की। सांसद ने सवाल उठाया कि जब स्वागत कार्यक्रम की जानकारी पहले से थी, तो भारी वाहनों और ट्रकों की एंट्री आखिर किसके आदेश पर कराई गई। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक समन्वय की कमी और लचर यातायात प्रबंधन के कारण आम जनता को बेवजह परेशानी झेलनी पड़ी।
कार्यक्रम की अव्यवस्था पर सवाल
स्थानीय नागरिक कार्यक्रम की तैयारी और यातायात प्रबंधन में हुई खामी पर सवाल उठा रहे हैं। प्रशासनिक लापरवाही और आयोजन की अव्यवस्था से शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Location : Kanpur
Published : 22 January 2026, 2:44 PM IST
Topics : BJP State President Kanpur MP Traiffic Jam UP News