मिर्जापुर में पप्पू यादव के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, पुतला दहन से पहले पुलिस ने संभाला मोर्चा

मिर्जापुर में भाजपा नगर पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पुतला दहन करने पहुंचे, लेकिन कटरा पुलिस ने समय रहते रोक दिया। भाजपा नेताओं ने सनातन धर्म पर कथित टिप्पणी का आरोप लगाते हुए पप्पू यादव पर रासुका लगाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 August 2026, 7:33 PM IST

Mirzapur: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के कथित बयान को लेकर मिर्जापुर में शनिवार को सियासी माहौल गर्म हो गया। भारतीय जनता पार्टी नगर पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने खोवा मंडी चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सांसद का पुतला दहन करने की तैयारी कर ली। हालांकि, कटरा पुलिस की सतर्कता के चलते पुतला आग की भेंट चढ़ने से पहले ही रोक लिया गया। कुछ देर तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।

खोवा मंडी चौराहे पर भाजपा का प्रदर्शन

शनिवार को भाजपा नगर पश्चिमी अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पप्पू यादव का पुतला लेकर विरोध मार्च निकालते हुए खोवा मंडी चौराहे पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। पुतला दहन से पहले कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक विरोध स्वरूप पुतले पर जूते-चप्पल भी बरसाए और फिर उसे आग लगाने की तैयारी शुरू कर दी।

राहुल गांधी का पुतला फूंकने पर मिर्जापुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

पुलिस ने पुतला दहन रुकवाया

जैसे ही कार्यकर्ता पुतले में आग लगाने की तैयारी कर रहे थे, कटरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाकर पुतला दहन रोक दिया। इस दौरान कुछ समय के लिए पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की बहस भी हुई, लेकिन बाद में मामला शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया।

भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नगर पश्चिमी अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि सांसद पप्पू यादव ने सनातन धर्म के खिलाफ कथित टिप्पणी कर करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

सोते रह गए पिता-पुत्र, ऊपर पलट गया सीमेंट से लदा कंटेनर, मिर्जापुर में खौफनाक सड़क हादसा

रासुका लगाने की उठी मांग

भाजपा नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद पप्पू यादव के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने आजीवन कारावास जैसी कड़ी सजा की भी मांग की।

Location :  Mirzapur

Published :  1 August 2026, 7:33 PM IST