यूपी चुनाव में गुटबाजी पर भड़के बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- एक-दूसरे को ही निपटाने में लग जाते हैं नेता…

लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने यूपी चुनाव की तैयारियों के बीच पार्टी नेताओं को गुटबाजी पर सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय एक-दूसरे को कमजोर करने की बजाय एकजुट होकर काम करना जरूरी है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 5 July 2026, 5:49 PM IST
google-preferred

Lucknow: लखनऊ में बीजेपी की अहम संगठनात्मक बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नेताओं को साफ और कड़ा संदेश दिया। पांच सितारा होटल ताज में हुई इस बैठक में उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनाव के समय बढ़ने वाली गुटबाजी पर खुलकर नाराजगी जताई। नितिन नवीन ने कहा कि उन्होंने कई चुनावों में यूपी में पार्टी का काम देखा है और यह अनुभव चिंताजनक रहा है कि चुनाव आते ही कुछ नेता एक-दूसरे को कमजोर करने में लग जाते हैं, जबकि असली लक्ष्य पार्टी को मजबूत करना होना चाहिए।

"विचारधारा से कोई समझौता नहीं होगा"

बैठक के दौरान नितिन नबीन ने स्पष्ट कहा कि पार्टी की विचारधारा सबसे ऊपर है और इसमें किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पार्टी ने जिसे भी उम्मीदवार बनाया है, उसे जिताने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में व्यक्तिगत मतभेदों को किनारे रखकर केवल ‘कमल’ के निशान को जिताने पर फोकस होना चाहिए।

2027 चुनाव पर पूरी नजर

बीजेपी अध्यक्ष का यह दौरा पूरी तरह 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर केंद्रित बताया जा रहा है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार बैठकें और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान एनडीए के सहयोगी दलों के साथ भी समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

UP Assembly Elections: 5 साल जिले से गायब होने के बाद ये लोग ठोक रहे दादरी से विधायक बनने की दावेदारी

एनडीए नेताओं की मौजूदगी में रणनीति चर्चा

बैठक में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी शामिल हुए। यहां आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई, हालांकि सीटों के बंटवारे पर कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि फिलहाल यह शुरुआती बैठक है और सीट शेयरिंग जैसे मुद्दों पर बाद में चर्चा होगी।

उपमुख्यमंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का दिन भर का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा। उन्होंने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर जाकर संगठनात्मक मुद्दों पर बातचीत करने का भी कार्यक्रम तय किया। इसके अलावा वे राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संदेश

लखनऊ के बसंत कुंज क्षेत्र में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने की असली ताकत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत से आती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हर बूथ को मजबूत करना ही 2027 चुनाव की जीत की कुंजी है।

चाय के शौकीनों सावधान! हर चुस्की में मिल रहा जहर… बाराबंकी में नकली चायपत्ती फैक्ट्री का भंडाफोड़, जानें कैसे करते थे मिलावट?

बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचने का संदेश

अपने दौरे के दौरान नितिन नवीन ने बूथ अध्यक्ष शिवाजी रावत के घर भी पहुंचने का कार्यक्रम रखा। इसे पार्टी ने एक बड़ा संगठनात्मक संदेश बताया है कि बीजेपी में जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

एनडीए की एकजुटता पर जोर

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में नितिन नबीन ने कहा कि बीजेपी और उसके सहयोगी दल मिलकर उत्तर प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की एकजुटता राज्य की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी दल मिलकर यूपी को और मजबूत बनाने में लगातार योगदान दे रहे हैं और आगे भी यह सहयोग जारी रहेगा।

Location :  Lucknow

Published :  5 July 2026, 5:33 PM IST

Advertisement