
विनोद तावड़े (सोर्स- एक्स)
Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत में आज एक बार फिर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिलने वाला है। राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक उच्चस्तरीय और बेहद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बड़ी बैठक की कमान खुद प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े अपने चारों सह-प्रभारियों के साथ मिलकर संभालेंगे। माना जा रहा है कि इस मंथन के दौरान पार्टी संगठन को धार देने के साथ-साथ कई बड़े संगठनात्मक फैसले लिए जा सकते हैं।
गुरुवार को लखनऊ में आयोजित होने वाली यह बैठक कई मायनों में बेहद खास है। प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के साथ इस बैठक में गुजरात से जगदीश ईश्वर पटेल, महाराष्ट्र से मेधा कुलकर्णी, तथा झारखंड से अनंत ओझा और प्रदीप वर्मा बतौर सह-प्रभारी शामिल हो रहे हैं। यह बैठक कई अलग-अलग चरणों में संपन्न होगी, जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मंथन किया जाएगा।
बलरामपुर में बिजली संकट पर बड़ा अपडेट, 27 फीडर पूरी तरह बहाल; 7 इलाकों में अभी जारी है काम
इस महत्वपूर्ण बैठक का सबसे बड़ा आकर्षण विभिन्न संगठनात्मक क्षेत्रों के लिए नए प्रभारियों का ऐलान होना माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि पार्टी इन चारों सह-प्रभारियों को नए कार्यक्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंप सकती है।
संभावना जताई जा रही है कि राजनीतिक रूप से अति-संवेदनशील काशी क्षेत्र का कार्यभार पहले की तरह जगदीश ईश्वर पटेल के पास ही रह सकता है। इसके अलावा, संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए अनंत ओझा को पश्चिम क्षेत्र, और प्रदीप वर्मा को कानपुर व अवध क्षेत्र का दायित्व सौंपा जा सकता है। वहीं, मेधा कुलकर्णी को ब्रज क्षेत्र की कमान मिलने या उन्हें महत्वपूर्ण समन्वयक बनाए जाने की पूरी संभावना है।
लखनऊ-बाराबंकी हाई-वे पर भीषण सड़क हादसा, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
बैठक का एजेंडा सिर्फ कार्यक्षेत्र तय करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए पार्टी आने वाले राजनीतिक दिनों के लिए अपनी जमीन मजबूत करने जा रही है। बैठक में संगठन की शक्ति को बढ़ाने, बूथ स्तर की तैयारियों को परखने और विधान परिषद तथा आगामी राज्यसभा चुनावों की रणनीति को अंतिम रूप देने पर मुख्य रूप से चर्चा होगी। इन सभी रणनीतियों के जरिए पार्टी सीधे तौर पर 'मिशन-2027' की तैयारियों को धार देने में जुटी है। अपने इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान तावड़े मंत्रियों और पूर्व पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।
Location : Lucknow
Published : 1 October 2026, 7:59 AM IST
Topics : BJP Uttar Pradesh Lucknow Meeting UP Assembly Election 2027 UP Rajya Sabha Elections Vinod Tawde