हिंदी
भाजपा ने घोषित की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी
Gorkhpur: गोरखपुर में भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा शुक्रवार को उनवल मंडल की नई 21 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। जिलाध्यक्षय जनार्दन तिवारी के अध्यक्षता में व क्षेत्रीय बिधायक प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में इंद कुमार निगम को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई और मंडल पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट अनुसार घोषित कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष सुमित सिंह, विजय तिवारी, शशिशेखर सिंह, योगेंद्र साहनी, प्रदीप सिंह सैंथवार और रमेश सिंह शामिल हैं। दो मंडल महामंत्री के रूप में योगेश वर्मा और सतीश उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है। छह मंडल मंत्री के तौर पर अश्वनी सिंह, सत्येंद्र सिंह, दिवाकर राम त्रिपाठी, गौकरन प्रसाद, प्रियंका साहनी और श्रीमती विजय क्रांति शर्मा का चयन किया गया है।
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी विजय शंकर मौर्य को दी गई है। इसके अलावा पांच सदस्य— संदीप तिवारी, विजय कुमार तिवारी, राहुल गुप्ता, संदीप चौरसिया और संजय विश्वकर्मा को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर घोषित इस कार्यकारिणी को उनवल मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बधाई दी। बधाई देने वालों में भाजपा के बरिष्ट नेता व हियुवा संयोजक रामपाल सिंह उमाशंकर निषाद (पूर्व चेयरमैन, नगर पंचायत उनवल), संतोष राम त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, अनिल पांडेय, मनोज राम त्रिपाठी, राम अशीष त्रिपाठी, जनार्दन तिवारी, गिरजेश तिवारी, अमित तिवारी और आदर्श राम त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
सहजनवा बिधायक प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व सभी कार्यकर्ताओं खुशियों की मिठाई बांटी अबीर गुलाल के बीच खुशी की होली खेला। नई कार्यकारिणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
Location : Gorakhpur
Published : 18 July 2025, 8:02 PM IST
Topics : bjp Executive Committee GKP news hindi Gorakhpur Gorakhpur Dn news members Unwal Mandal up news hindi