फतेहपुर के बिंदकी में प्रेम विवाह करने वाले दंपति ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और पूरे मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

बिंदकी में दंपति ने की आत्महत्या
Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला बाराती नगर में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात एक दंपति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना देर रात करीब एक बजे के आसपास की बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान अमरजीत कुशवाहा (लगभग 28 वर्ष) और उनकी पत्नी रेखा सोनकर (लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब पांच महीने पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दंपति बिंदकी कस्बे के बाराती नगर स्थित एक चार मंजिला मकान में किराए के कमरे में रह रहे थे। पड़ोसियों के अनुसार वे करीब एक महीने से यहां निवास कर रहे थे और सामान्य जीवन जी रहे थे।
फतेहपुर में मामूली विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, इलाके में दहशत; जांच में जुटी पुलिस
प्राथमिक जानकारी के अनुसार बुधवार और गुरुवार की मध्य रात किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बनी। बताया जाता है कि पहले अमरजीत मकान की छत पर बने एक कमरे में गए, जहां उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी उनकी पत्नी रेखा सोनकर ने अन्य लोगों के साथ कोतवाली बिंदकी पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया, तब अमरजीत मृत अवस्था में पाए गए।
आधुनिक चीरघर
पुलिस की कार्रवाई के दौरान ही रेखा सोनकर दिखाई नहीं दीं। उनकी तलाश शुरू की गई तो कुछ देर बाद छत पर ही वह भी फंदे से लटकी मिलीं। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
फतेहपुर में चालान पर बवाल: अंडरलोड गाड़ी का चालान? खनिज विभाग दफ्तर में हंगामा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दंपति द्वारा यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया, इसकी गहन जांच की जा रही है। परिवारजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।