महराजगंज में खनन माफियाओं पर सबसे बड़ा एक्शन… 71 वाहन सीज, मचा हड़कंप

महराजगंज में पुलिस और प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिनों में 71 वाहनों को सीज कर दिया। अभियान के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 27 May 2026, 5:45 PM IST

Maharajganj: महराजगंज में अवैध खनन कारोबार पर पुलिस और प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है। दो दिन चले विशेष अभियान में 71 वाहनों को सीज कर दिया गया। प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद जिलेभर में अवैध खनन से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है।

खनन माफियाओं पर बड़ा प्रहार

महराजगंज जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर कई थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस दौरान नदी किनारों, खनन प्रभावित इलाकों और निर्माण स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की।

महराजगंज में 40 साल की महिला 14 वर्षीय लड़के संग रहने पर अड़ी, पुलिस थाने में घंटों चला ड्रामा

बिना परमिट चल रहा था अवैध परिवहन

जांच के दौरान कई वाहन ऐसे पाए गए जो बिना वैध खनन अनुमति और परिवहन दस्तावेजों के मिट्टी और बालू का अवैध परिवहन कर रहे थे। जब वाहन चालकों से जरूरी दस्तावेज मांगे गए तो वे कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज कर दिया।

दो दिनों में 71 वाहन सीज

26 मई को हुई कार्रवाई
13 ट्रैक्टर-ट्रॉली,
07 लोडर,
02 जेसीबी मशीन,
02 डम्पर सीज किए गए।

27 मई को चला बड़ा अभियान
32 ट्रैक्टर-ट्रॉली,
05 लोडर,
02 जेसीबी मशीन,
05 डम्पर,
01 ट्रक,
01 पिकअप और
01 दोपहिया वाहन को सीज किया गया।

महराजगंज में पेट्रोल-डीजल की किल्लत: किसान टंकी पर कर रहे इंतजार, खेती और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित

प्रशासन ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

प्रशासन ने सभी मामलों में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

एसपी ने दी सख्त चेतावनी

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि अवैध खनन से सरकार को भारी राजस्व नुकसान होता है और पर्यावरणीय संतुलन भी प्रभावित होता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई जारी रहेगी।

Location :  Maharajganj

Published :  27 May 2026, 5:44 PM IST