मिर्जापुर के सौरभ यादव की बड़ी कामयाबी, UPSSSC जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में हुआ चयन

मीरजापुर के लालगंज क्षेत्र के पतुलकी गांव निवासी सौरभ यादव ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में सफलता हासिल की है। सौरभ की उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के आशीर्वाद के साथ अपनी मेहनत को दिया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 12 September 2026, 8:27 PM IST

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में मिर्जापुर के लालगंज विकासखंड क्षेत्र के पतुलकी गांव निवासी सौरभ यादव ने सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयन की जानकारी मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल है। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने भी सौरभ को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सौरभ यादव लालगंज तहसील क्षेत्र के पतुलकी गांव के रहने वाले हैं। उनकी सफलता को परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सौरभ ने अपनी मेहनत और लगन से प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की है।

माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

अपनी सफलता पर सौरभ यादव ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में उनकी मेहनत के साथ माता-पिता, पूर्वजों, गुरुजनों और परिवार के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार और गुरुजनों ने उन्हें लगातार प्रेरित और प्रोत्साहित किया, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और वह अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ते रहे। सौरभ की सफलता की खबर मिलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है और गांव के लोग भी उनकी उपलब्धि को गर्व के रूप में देख रहे हैं।

क्षेत्र के लोगों ने दी बधाई

पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह यादव उर्फ पप्पू यादव ने सौरभ यादव को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और लगातार मेहनत के जरिए किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सौरभ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर टेनिस बॉल क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी सिंटू यादव, दिनेश यादव, सुशील यादव, राजू यादव, अनिल यादव और बबलू यादव समेत अन्य लोगों ने सौरभ को बधाई दी। सौरभ की सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार में खुशी का माहौल बनाया है, बल्कि गांव और आसपास के क्षेत्र के युवाओं के लिए भी यह उपलब्धि प्रेरणा का संदेश लेकर आई है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सौरभ आने वाले समय में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हुए क्षेत्र का नाम और रोशन करेंगे।

Location :  Mirzapur

Published :  12 September 2026, 8:22 PM IST