महराजगंज से बड़ी खबर: प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण, सोनबरसा में पुलिस छापेमारी, एक गिरफ्तार; जानिये पूरा खेल

महराजगंज से बड़ी खबर सामने आयी है। पुलिस ने प्रार्थना सभा की आड़ में कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। मामले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 15 February 2026, 5:50 PM IST

Maharajganj: रविवार को जिले में कथित धर्मांतरण की सूचना से हड़कंप मच गया। मामला सोनबरसा ग्रामसभा का है, जहां प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराए जाने की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। यह गांव सिसवा विकास खंड क्षेत्र में स्थित है।

सूचना मिलते ही कोठीभार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभा को तत्काल बंद कराते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से धार्मिक पुस्तकें और कुछ अन्य सामग्री भी बरामद की गई है, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।

IND vs PAK: यदि बारिश में धुला भारत-पाक मैच, तो जानिए क्या होगा नतीजा

काफी समय से चल रही थी गतिविधियां

बताया जा रहा है कि गांव में काफी समय से धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियों को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। रविवार सुबह करीब 11 बजे भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य धर्मनाथ खरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रार्थना सभा होते देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Maharajganj: महराजगंज के ग्रामीणों के लिए मुफ्त जांच, जानिए शिविर में क्या हुआ खास

जानकारी के अनुसार, दो वर्ष पहले भी इसी व्यक्ति पर धर्मांतरण का आरोप लगा था। उस समय भी पुलिस ने आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी।

मामले में पुलिस का बयान

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों की मानें तो दो वर्ष पूर्व भी इसी व्यक्ति पर धर्मांतरण का आरोप लग चुका है, जिस पर उस समय भी कानूनी कार्रवाई हुई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

खबर अपडेट हो रही है....

 

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 15 February 2026, 5:50 PM IST