
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- गूगल)
Lucknow: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में 30 जून 2025 को एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जब 11 वरिष्ठ प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारी अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त होंगे। इन अधिकारियों ने लंबे समय तक विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दीं, जिनमें लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, बदायूं, कानपुर देहात और पीलीभीत जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, लखनऊ के अपर आयुक्त (एडिशनल कमिश्नर) राम भरत तिवारी (2006 बैच) और गोरखपुर के अपर आयुक्त हरिओम शर्मा (2012 बैच) अपनी शानदार सेवा के बाद विदाई लेंगे। गोरखपुर से ही अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पुरुषोत्तम दास गुप्ता (2009 बैच) और उप-जिलाधिकारी (डीडीसी) राज नारायण (2015 बैच) भी सेवानिवृत्त होंगे। इसके अलावा, अयोध्या के मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) सतीश कुमार त्रिपाठी (2012 बैच) और लखनऊ के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) हनुमान प्रसाद (2015 बैच) भी इस दिन अपनी सेवा समाप्त करेंगे।
ये अधिकारी भी होंगे सेवानिवृत्त
बदायूं में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राजीव पांडेय (2013 बैच), कानपुर देहात के उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) महेंद्र कुमार और अम्बेडकर नगर के उप-जिलाधिकारी रणजीत कुमार (2018 बैच) भी 30 जून को रिटायर होंगे। पीलीभीत में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के रूप में कार्यरत सौरभ शुक्ला (2018 बैच) का नाम भी सूची में शामिल है। इसके अलावा, गोरखपुर के एडिशन कमिश्नर कुंवर बहादुर सिंह (2007 बैच) भी 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे
कार्यकाल में दिया महत्वपूर्ण योगदान
इन अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में जनसेवा, प्रशासनिक सुधार और नीति कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनके अनुभव और नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के प्रशासन को मजबूती प्रदान की। अब इनके रिटायरमेंट के साथ, नए अधिकारियों के लिए अवसर खुलेंगे, जो प्रशासनिक व्यवस्था में ताजगी और नवाचार ला सकते हैं।
ये आईएएस-आईपीएस अधिकारी भी होंगे रिटायर
इसके साथ ही, चार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी, जितेंद्र कुमार (1990 बैच), अखिलेश कुमार मिश्र (2009 बैच), बृजराज सिंह यादव ( 2012 बैच) और सुरेंद्र प्रसाद सिंह (2012 बैच) सेवानिवृत्त होंगे। जबकि, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के चार अधिकारी, आदित्य मिश्रा, विपान कुमार मिश्रा, राहुल राज, और आदित्य प्रकाश वर्मा भी 30 जून 2025 को अपने कार्यभार से सेवानिवृत्त होंगे।
बता दें कि सभी अधिकारियों को उनके तैनाती जिले के मुख्यालय में जिला प्रमुख द्वारा औपचारिक रूप से विदाई दी जाएगी। ये सारी सेवानिवृत्तियां, सेवा निवृत्ति की निर्धारित आयु पूरी होने के बाद, नियमानुसार की जा रही हैं।
Location : Lucknow
Published : 29 June 2025, 12:51 PM IST