
बेलडाण-कटनईया मार्ग में भ्रष्टाचार का आरोप (Img: Dynamite News)
Deoria: बेलडाण-कटनईया मार्ग की खराब हालत को लेकर देवरिया में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर बने गड्ढों को पाटते हुए सपा नेताओं ने जिम्मेदार विभाग और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया गया। मामला तब और गरमा गया, जब सपा नेता विजय रावत ने प्रशासन को 24 घंटे की सीधी चेतावनी दे दी।
सपा नेता विजय रावत का आरोप है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत तैयार की गई बेलडाण-कटनईया मार्ग की सड़क दो साल भी ठीक से नहीं चल सकी। जगह-जगह सड़क टूटने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि खराब सड़क के कारण राहगीरों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- Mirzapur News: एक साईफन टूटने से कैसे बदल गई गांवों की तस्वीर? पानी में डूबी फसल, अब प्रशासन से उम्मीद
विजय रावत ने खास तौर पर बारा दीक्षित खोडा के पास बने बड़े गड्ढे का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि इस गड्ढे की वजह से अब तक दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में मिट्टी डालकर उन्हें पाटने की कोशिश की और सरकार व संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें- चवन्नी-अठन्नी वाले विवाद ने पकड़ा तूल, बयान की गूंज अब सड़क तक पहुंची; जूते-चप्पल बरसाकर फूंके पोस्टर
विजय रावत ने कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर बेलडाण-कटनईया मार्ग के गड्ढे नहीं भरे गए, तो वह इसी सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर विभागों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के पैसे से बनी सड़क की ऐसी हालत जिम्मेदार व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
प्रदर्शन में अभितोष यादव, राजकुमार यादव, अमित यादव, अंतू सिंह, सीपीन यादव, अभिषेक यादव, प्रिंस यादव, रिंशु यादव, मुकेश पाल और विकास यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Location : Deoria
Published : 4 September 2026, 7:52 PM IST