बस्ती में बाइक और कार की भिड़ंत के बाद दर्दनाक मंजर, सड़क हादसे ने उजाड़ दिए तीन परिवार

बस्ती-टांडा मार्ग पर शनिवार शाम एक टक्कर ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत के बाद मौके पर मचा कोहराम, हादसे में तीन लोगों की मौत और एक के गंभीर घायल होने की खबर सामने आई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 August 2026, 6:32 AM IST

Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बस्ती-टांडा मार्ग पर बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है।

मृतकों की पहचान

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान शरीफ (28), शहाबुद्दीन (28) और नूर आलम (26) के रूप में हुई है। ये सभी बस्ती जिले के निवासी थे। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति, शरीफ को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

दुर्घटनाग्रस्त कार के चालक अविनाश वर्मा, जो आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
चारों दोस्त कार से सिद्धार्थनगर जा रहे थे।  दोपहर करीब 02:20 बजे चनगहिया गांव के पास कार और बाइक में टक्कर हो गई। हदसे में बाइक सवार छिटककर झाड़ियों में गिर गए और कार टकराकर सड़क पर खड़ी हो गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। बाइक सवार किसी युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।

बस्ती में फर्जी OSD गिरफ्तार, लाल-नीली बत्ती वाली इनोवा से दिखाता था रौब, ऐसे फंसा पुलिस के जाल में

पुलिस का बयान

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि कार और बाइक के बीच टक्कर हुई थी, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति घायल हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरकारी आवास में मिला थानाध्यक्ष का शव; बस्ती पुलिस में मचा हड़कंप, मौत के पीछे क्या राज?

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी कलवारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले कार चालक का अभी इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लिया गया है।

Location :  Basti

Published :  30 August 2026, 6:17 AM IST