बरेली में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, मुनाफे के लालच ने पहुंचाया जेल

बरेली में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मजदूरी करके गुजर-बसर करने वाले तीन लोगों को चरस बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का ऐसा लालच मिला कि वे कथित तौर पर नशे के कारोबार में उतर गए। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी चरस बेचने के इरादे से ग्राम बिहारीपुर में नदी पुल के पास पहुंचे थे। गिरफ्तार आरोपियों में 65 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने मजदूरी करने और अधिक मुनाफे के लालच में चरस बेचने के लिए तैयार होने की बात बताई है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 20 November 2026, 6:11 PM IST

Bareilly: शाही थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 309.19 ग्राम चरस बरामद की है। तीनों आरोपी चरस बेचने के इरादे से ग्राम बिहारीपुर में नदी पुल के पास खड़े थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल है।

नदी पुल के पास से तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, 19 नवंबर की रात करीब 8:10 बजे शाही थाना पुलिस ने ग्राम बिहारीपुर में नदी पुल के नीचे जाने वाली चकरोड के पास कार्रवाई की। इस दौरान राममूर्ति (65), देवदत्त उर्फ कल्लू (23) और संजीव (24) को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी थाना शाही क्षेत्र के ग्राम डूंगरपुर के रहने वाले हैं।

रायबरेली में रेजांगला शौर्य दिवस पर वीर शहीदों को नमन, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का सम्मान

मादक पदार्थों के तस्करो पर शिकंजा (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)

ज्यादा मुनाफे के लालच में बेचने पहुंचे थे चरस

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मजदूरी करके अपना जीवनयापन करते हैं। एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें चरस बेचकर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया था। इसके बाद उन्होंने उससे चरस ली और बेचने के लिए बिहारीपुर पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

बरेली में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान तेज, बूथ स्तर पर हर वोट के सत्यापन का मिला लक्ष्य

एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के अनुसार, आरोपी संजीव के खिलाफ वर्ष 2022 में धारा 376डी और 506 आईपीसी तथा वर्ष 2024 में बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 424/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

 

Location :  Bareilly

Published :  20 November 2026, 6:11 PM IST