Bareilly: बहेड़ी थाने में तैनात होमगार्ड की संदिग्ध मौत, जवानों ने दी श्रद्धांजलि

यूपी के बरेली के बहेड़ी थाने में तैनात होमगार्ड की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बहेड़ी थाना परिसर में साथियों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 31 January 2026, 1:06 PM IST

Bareilly: जनपद के बहेड़ी थाने में तैनात होमगार्ड जवान की संदिंग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनके मौक की खबर से जवानों में शोक की लहर जाग गई। बहेड़ी थाना परिसर में साथी जवानों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

मृतक होमगार्ड की पहचान नेत्रपाल ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नेत्रपाल ठाकुर शुक्रवार शाम को ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नारायण नगला से आगे निकले, तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया।

घटना की सूचना पर परिजन उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। सरकारी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नेत्रपाल गंगवार को मृत घोषित कर दिया।

नेत्रपाल ठाकुर मूल रूप से ग्राम खमरिया, थाना शीशगढ़ के निवासी थे। वह लंबे समय से बहेड़ी थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात थे और अपने मिलनसार स्वभाव व कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे।उनके परिवार में दो बेटियां और एक बड़ा बेटा लक्की (उम्र लगभग 15 वर्ष) है। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जवानों ने होमगार्ड को दी नम आंखों से श्रद्धांजलि

निधन की सूचना मिलते ही होमगार्ड जवानों में शोक की लहर दौड़ गई। बहेड़ी थाना परिसर में साथियों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। होमगार्ड विभाग की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

ड्यूटी कर लौट रहे थे घर

मृतक के भाई राम खिलावन ने  बताया कि वह ड्यूटी समाप्त करने के बाद घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्हे अचानक  हार्ट अटैक आ गया।  जिससे उनकी मौत हो गई। बहेड़ी कोतवाल पवन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

पुलिस ने बताया कि नेत्रपाल गंगवार ने शाम करीब चार बजे तक अपनी ड्यूटी की थी। इसके बाद उनकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर बहेड़ी थाने के पुलिसकर्मियों और अन्य होमगार्ड जवानों ने शोक व्यक्त किया है।

 

 

Location : 
  • Bareilly

Published : 
  • 31 January 2026, 1:06 PM IST