बरेली में बिना लाइसेंस चल रहा था दवाओं का खेल, कार्रवाई में खुली बड़ी पोल

जनपद में बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोरों के खिलाफ औषधि विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर शनिवार को औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने मीरगंज तहसील क्षेत्र के शीशगढ़ के ग्राम कमालपुर में छापेमारी की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 June 2026, 6:00 AM IST

Bareilly: जनपद में बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोरों के खिलाफ औषधि विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर शनिवार को औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने मीरगंज तहसील क्षेत्र के शीशगढ़ के ग्राम कमालपुर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बिना औषधि विक्रय लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर का खुलासा हुआ, जहां से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं बरामद की गईं।

औषधि विभाग की जांच में सामने आया कि ग्राम धनेली निवासी प्रभात कुमार पुत्र राधेश्याम बिना वैध औषधि विक्रय लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित कर रहा था। टीम ने मौके पर उपलब्ध अभिलेखों की जांच की, लेकिन लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर में रखी गई करीब 30 हजार रुपये की एलोपैथिक दवाओं को सीज कर दिया गया।

जिला अस्पताल में मरीज पर चढ़ाई एक्सपायरी डेट की ग्लूकोज बोतल, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

तीन दवाओं के नमूने भी लिए गए

छापेमारी के दौरान कुछ दवाओं की गुणवत्ता और वैधता पर संदेह हुआ। इसके चलते औषधि निरीक्षक ने नियमानुसार तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए। इन नमूनों को परीक्षण एवं विश्लेषण के लिए राजकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि संबंधित दवाएं मानकों के अनुरूप हैं या नहीं।

नदी में नहाने गए थे साले-बहनोई, फिर हुई ऐसी घटना कि मच गया कोहराम

जांच रिपोर्ट के बाद होगी न्यायालय में कार्रवाई

औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने और मामले की विवेचना पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत माननीय न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा। विभाग का कहना है कि अवैध रूप से दवा कारोबार करने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Location :  Bareilly

Published :  28 June 2026, 5:57 AM IST