
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई कड़ी आपत्ति
Bareilly: बागेश्वर धाम के बाबा पंडीत धिरेंद्र शास्त्री ने इस्लाम धर्म के खिलाफ अपशब्द बातें कही , जिसपर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंडीत धिरेंद्र शास्त्री जी एक धार्मिक व्यक्ति हैं, उनको किसी भी दूसरे धर्म के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए, भाषा की मरियादा का ध्यान रखना भी जरूरी है। उन्होंने इस्लाम धर्म और उसके वसूलों पर जैसे निकाह, तलाक, और शादी आदि चीजों पर आपत्ति जताते हुए, इस्लाम धर्म का मज़ाक़ उड़ाया है। हम उनका धर्म गुरु के नाते सम्मान करते हैं, मगर इस्लाम धर्म के खिलाफ की गई उनकी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कर सकते।
मौलाना ने कहा कि इस्लाम धर्म किसी दूसरे धर्म के खिलाफ बातें करने की इजाजत नहीं देता है, यहीं वजह है कि मुसलमान किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोलता और न ही दूसरे धर्मो के धार्मिक कार्य पर कोई आपत्ति करता है। पंडीत धिरेंद्र शास्त्री पहले मुसलमानो को निशाना बनाते थे, कभी टोपी वाले सुधर जाओ कह कर मुसलमानो को धमकाते थे, और अब सिधे सिधे इस्लाम मजहब पर हमला कर रहे हैं। भारत के करोड़ों मुसलमान उनकी इस टिप्पणी से बहुत आहात है।
बरेली: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस्लाम धर्म पर दिए गए बयान पर विवाद। आल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बयान को नाकाबिले बर्दाश्त बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई।#Bareilly #BreakingNews #DhirendraShastri pic.twitter.com/6YAKXjwvcB
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) January 31, 2026
मौलाना ने कहा इतिहास गवाह है, जब जब इस्लाम को दबाया जाता है, तब तब इस्लाम एक नई ऊर्जा और एक नई ताकत के साथ उभर कर सामने आता है। मुसलमान अपने ऊपर किए गए आपत्तियो को बर्दाश्त कर सकते हैं, मगर धर्म पर किए गए हमले को बर्दाश्त नहीं कर सकतें हैं। पंडीत की इस तरह की बातें सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ है जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह की बातों को हेट स्पीच माना है।
दरासल बांदा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- एक दूसरा धर्म है हरिउल्लाह वाला हैं, 3 बार बोलने पर तलाक होता है।हमारे यहां 20-25 पेशी में भी नहीं हैं, ‘हिंदू एक बात नोट कर लें। मुसलमानों को गाली देकर भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा। हिंदुओं को अपनी कुरीतियां सुधारनी पड़ेंगी, तभी भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। उनके यहां तो कटना ही कटना है। जहां देखो, वहां कटना है। भगवान ही बचाए, हमें कुछ बोलना नहीं है, नहीं तो दंगा हो जाएगा।
Location : Bareilly
Published : 31 January 2026, 6:43 PM IST
Topics : bareilly news crime news UP News