बाराबंकी मर्डर मिस्ट्री: खेत में मिली लाश, अवैध रिश्तों की कहानी और खौफनाक बदला!

जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र में एक माह पहले हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। घटना के पीछे का कारण जितना चौंकाने वाला है, उतनी ही खामोशी से इसे अंजाम दिया गया था। मृतक अरविंद लोध की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई, और अब इस पूरे रहस्य से पर्दा उठ चुका है।

Post Published By: ईशा त्यागी
Updated : 25 July 2025, 6:26 PM IST

Barabanki: जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र में एक माह पहले हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। घटना के पीछे का कारण जितना चौंकाने वाला है, उतनी ही खामोशी से इसे अंजाम दिया गया था। मृतक अरविंद लोध की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई, और अब इस पूरे रहस्य से पर्दा उठ चुका है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, घटना 20 जून की रात की है, जब बजगहनी निवासी अरविंद लोध रोज़ की तरह खेत की रखवाली के लिए गया था, लेकिन अगली सुबह वो खेत में मृत अवस्था में मिला। मृतक के गले पर तार से गला घोंटने के निशान थे। परिवार में कोहराम मच गया, लेकिन हत्यारे कौन थे, यह पहली नजर में किसी को नहीं समझ आया।

पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, चौंकाने वाले खुलासे हुए

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अरविंद को 25 वर्ष पूर्व माता प्रसाद गौतम जेजेएम रोड लखनऊ से अपने गांव लेकर आए थे। तब से वह उनके घर में पारिवारिक सदस्य की तरह रह रहा था और खेत की देखभाल करता था। 21 जून की सुबह माता प्रसाद की बेटी जब खेत पहुंची तो उसने देखा कि अरविंद की लाश पड़ी थी।

थाना पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू की और मोबाइल लोकेशन से लेकर गांव में पूछताछ तक की कड़ियां जोड़ीं। आखिरकार पुलिस ने जमुआ पुल के पास से दो संदिग्धों- संतोष कुमार और बृजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जो सामने आया, वो रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला था।

संतोष कुमार माता प्रसाद का सगा भतीजा है और पेशे से राजगीर है। उसके साथ बृजेश लेबर का काम करता है। 18 जून को संतोष अचानक अपने चाचा के घर पानी लेने गया, जहां उसने अपने चाचा की पत्नी को अरविंद के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसी क्षण से उसने अरविंद को खत्म करने की योजना बना ली।

20 जून की रात दोनों ने मिलकर अरविंद की खेत में घात लगाकर एल्युमीनियम तार से गला कसकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त तार और एक बाइक भी बरामद की है। दोनों ने अपने गुनाह को स्वीकार कर लिया है और हत्या की वजह "इज्जत का बदला" बताया। इस जघन्य हत्याकांड से ग्रामीणों में भय का माहौल है, वहीं पुलिस की तत्परता की सराहना हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location : 
  • Barabanki

Published : 
  • 25 July 2025, 6:26 PM IST