बाराबंकी मर्डर मिस्ट्री: खेत में मिली लाश, अवैध रिश्तों की कहानी और खौफनाक बदला!
जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र में एक माह पहले हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। घटना के पीछे का कारण जितना चौंकाने वाला है, उतनी ही खामोशी से इसे अंजाम दिया गया था। मृतक अरविंद लोध की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई, और अब इस पूरे रहस्य से पर्दा उठ चुका है।