हिंदी
बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से खबर सामने आई है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने गुरुवार सुबह 10:20 बजे कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया।
डाइनामाइट न्यूज के संवाददाता, इस दौरान विभिन्न कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका की जांच में 17 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
क्या है पूरा मामला
संयुक्त कार्यालय से 9 कर्मचारी, सदर नजारत कार्यालय से एक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय से 3 कर्मचारी गैरहाजिर थे। इसके अलावा न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (न्यायिक) कार्यालय से एक, कार्यालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी से एक और न्यायालय चकबंदी अधिकारी सदर प्रथम व द्वितीय कार्यालय से एक-एक कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने की चेतावनी
जिलाधिकारी ने इससे पहले भी तीन बार निरीक्षण किया था। उन्होंने सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने की चेतावनी दी थी। लगातार चेतावनी के बावजूद सुधार न आने पर डीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए हैं।
Location : Barabanki
Published : 9 May 2025, 4:16 PM IST
Topics : Barabanki dm news Latest News UP News