Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि से पहले बांदा में हाई अलर्ट, मंदिर में बढ़ाई गई सुरक्षा

बांदा जिले में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) शिवराज ने बामदेवेश्वर मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह भी मौजूद रहे।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 13 February 2026, 8:49 PM IST

Banda: बांदा जिले में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) शिवराज ने बामदेवेश्वर मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला, अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण का उद्देश्य मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेना था।

 सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

ASP शिवराज ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, रोशनी, सीसीटीवी कैमरा निगरानी, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की पृथक कतार, अग्निशमन उपकरण और आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा किया जाए। इसके अलावा, मंदिर आने और जाने के मार्गों का निर्धारण भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ताकि श्रद्धालुओं के दर्शन और आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

फतेहपुर में चोरी की बड़ी वारदार, इलाके में मचा हड़कंप; जानिये पूरा मामला

यातायात व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

निरीक्षण के बाद ASP ने थाना कोतवाली नगर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। यातायात को सुचारू बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि रखने तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ASP ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी सतर्कता, अनुशासन और शालीन व्यवहार बनाए रखें।

Bureaucracy News: उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 IPS अधिकारियों के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

आमजन से अपील

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस कदम से सुनिश्चित किया जाएगा कि महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो।

Location : 
  • Banda

Published : 
  • 13 February 2026, 8:49 PM IST