
कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता
Banda: बांदा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (पूर्व मंत्री) के निर्देशानुसार मंगलवार 25 नवंबर 2025 को बांदा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, स्टेशन रोड में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में SIR प्रणाली को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और मतगणना प्रपत्र भरवाने के लिए निर्धारित एक माह की समय सीमा पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसे गांव हैं जहां मतदाता जागरूक नहीं हैं और प्रशासन द्वारा लगाए गए BLO वहां तक पहुंच नहीं पा रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि शासन-प्रशासन 99% प्रपत्रों के वितरण का दावा कर रहा है, जबकि कई स्थानों पर BLO के पास फॉर्म ही उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि फॉर्म भरवाने की समय सीमा बढ़ाकर कम से कम तीन माह की जाए।
Banda News: इटवां खदान में अवैध खनन का खेल, ग्रामीणों में आक्रोश; प्रशासन पर उठे सवाल
साथ ही उन्होंने कांग्रेस जनों से अपील की कि आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले बड़े प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों, जो राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि शहर के 31 वार्डों में वह प्रतिदिन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जाकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। उनका कहना था कि अधिकांश वार्डों में BLO समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं और कई BLO को फॉर्म भरने का प्रशिक्षण भी उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिसके कारण त्रुटियां बढ़ रही हैं।
Banda News: बांदा पुलिस को मिले 8 नए पीआरवी वाहन, डायल यूपी-112 सेवा अब और मजबूत
उन्होंने यह भी कहा कि जिन वार्डों में महिला BLO तैनात हैं, वहां घरेलू जिम्मेदारियों और कार्यभार अधिक होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं। इसलिए प्रत्येक ऐसे बूथ पर एक की जगह दो महिला BLO नियुक्त की जानी चाहिए।
इस अवसर पर PCC सदस्य मुमताज अली, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, तथा जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
Location : Banda
Published : 26 November 2025, 1:34 AM IST