बलरामपुर में भारी बवाल, पेट्रोल पंप पर CM के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज

पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाते समय मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना पर नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने तीखा आक्रोश जताते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि आरोपियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई न हुई तो ऐतिहासिक आंदोलन होगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 June 2026, 3:14 PM IST

Balrampur : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाते समय एक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि पुलिस ने इस घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। वीडियो के आधार पर आरोपी व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​नगरपालिका अध्यक्ष ने उठाए सवाल, दी चेतावनी

​इस पूरी घटना को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर, धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि एक विशेष समुदाय द्वारा लगातार एक निश्चित वर्ग के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और ऐसी टिप्पणियां व कृत्य किए जा रहे हैं जिससे हिंदू धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हों।

​धीरेंद्र प्रताप सिंह ने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अभी कुछ समय पहले ही ईदगाह के बाहर बंदर को मारकर पेड़ से लटकाए जाने और मंगलवार को नामित सभासद पर जानलेवा हमला होने जैसी गंभीर वारदातें सामने आई हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन सभी मामलों में शीघ्र ही कठोर और निर्णायक कार्रवाई नहीं की गई, तो एक ऐसा बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा जो बलरामपुर के इतिहास में दर्ज हो जाएगा।

Location :  Balrampur

Published :  10 June 2026, 3:14 PM IST