Balrampur News: बलरामपुर में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, की ये बड़ी मांग

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ और उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के संयुक्त नेतृत्व में शनिवार को विकास भवन परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 3 January 2026, 5:56 PM IST

Balrampur: उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ और उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के संयुक्त नेतृत्व में शनिवार को विकास भवन परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। लगभग एक हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था को वापस लेने की मांग की।

जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार गौतम की जानकारी 

जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार गौतम ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति साक्षरता के आधार पर हुई है और शासन द्वारा निर्धारित कार्यचार्ट के अनुसार ही उनसे कार्य कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकांश कर्मचारियों के पास स्मार्ट मोबाइल फोन या इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, ऐसे में ऑनलाइन हाजिरी लगाना उनके लिए संभव नहीं है।

बिच्छू गैंग की 36 महिलाएं गिरफ्तार: यूपी के 11 जिलों में फैला था आतंक, तरीका देख पुलिस के उड़े होश

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी द्वारा ऑनलाइन हाजिरी को जबरन लागू किया जा रहा है, जिसे उन्होंने "काला कानून" करार दिया। उनका कहना था कि प्रदेश के अन्य 74 जनपदों में ऐसी कोई व्यवस्था लागू नहीं है, फिर बलरामपुर में ही इसे थोपना अनुचित है।

Video: प्रयागराज माघ मेला को लेकर DDU रेल मंडल अलर्ट, यात्रियों के लिए खास इंतजाम

सफाई कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा जनपद स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।

Location : 
  • Balrampur

Published : 
  • 3 January 2026, 5:56 PM IST