Balrampur: दो दिन से लापता मासूम का शव बरामद, हत्या की आशंका

बलरामपुर में हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। त्रिलोकपुर गांव में दो दिन से लापता युवक का शव घर के पास ही एक गड्ढे में मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 May 2026, 8:10 PM IST
Balrampur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में पिछले दो दिनों से लापता एक 12 वर्षीय मासूम का शव बरामद हुआ है।

Balrampur: नेपाल की नदी में डूबा बलरामपुर का युवक, एक महीने पहले ही घर में बजी थी शहनाई

दो दिन पूर्व गायब हुआ था बच्चा

जानकारी के अनुसार बालक राजकुमार परसों शाम घर से निकला था, जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका था। शनिवार दोपहर को गांव के ही एक खाली प्लॉट के गड्ढे में बालक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जैसे ही इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों के साथ पुराने विवाद का जिक्र करते हुए हत्या की आशंका जताई है।

बलरामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का बड़ा मामला उजागर

पुलिस का बयान

पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। फिलहाल गांव में तनाव और शोक का माहौल है,

Location :  Balrampur

Published :  9 May 2026, 8:06 PM IST