हिंदी
कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन सौंपते कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य
बलरामपुर: गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर (Collectorate Campus) में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सेना की महिला अधिकारी पर मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा किए गए टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा।
डाइनामाइट न्यूज संवादाता के अनुसार, कांग्रेस पार्टी द्वारा महिला सेनाधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी (Army Officer Colonel Sofia Qureshi) पर किए गए अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन किया।
कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवलाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंच कर जमकर नारे बाजी की।
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा है। कांग्रेसियों ने मांग की है कि मध्य प्रदेश के मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो महिलाओं के सम्मान कि रक्षा के लिए कांग्रेस आर पार की लड़ाई लड़ेगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी बेटियां देश की सीमा पर अपने प्राणों की रक्षा न करते हुए लड़ाई लड़ रही है। ऐसे में हमें ऐसा काम करना चाहिए जिससे उनका मनोबल बढ़े और देश की अन्य बेटियां भी हमारी भारतीय सेना में अपना अमूल्य योगदान दे रही बेटियों से प्रेरणा ले। लेकिन मध्यप्रदेश के मंत्री का बयान अत्यंत निन्दनीय है।
कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे
बलरामपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। देवेंद्र पांडेय, मोहम्मद इमरान, घनश्याम मिश्रा, धर्मेंद्र पांडेय, शाहिद हसन टीपू, लाल साहब श्रीवास्तव, इब्राहिम प्रसाद, प्रिंस चौहान, अमरेंद्र प्रसाद, हीरालाल पाल, निबर यादव, गुरबचन, बृजेश चौहान के साथ ही पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी उमाशंकर तिवारी और शाहिद भी विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और अपनी एकजुटता दिखाई। सभी ने एक स्वर में जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई और मांगों को गंभीरता से लेने की अपील की।
वहीं अब देखने वाली बात यह है कि, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की यह मांग कब तक पूरी होती है। साथ ही अपने जिले की हर छोटी बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए डाइनामाइट न्यूज़ चैनल को जरूर फॉलो करें।
Location : Balrampur
Published : 15 May 2025, 7:31 PM IST
Topics : Army Officer Colonel Sofia Qureshi balarmpur news Balrampur balrampur news Collectorate Campus Congress gyapan Hindi News virodhpradrshn