Balrampur: ​बंद घर में चोरी करने वाला चोर अरेस्ट, ​इस शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

​नशे के काले कारोबार और अपनी लत पूरी करने के लिए बंद घरों में डाका डालने वाले गिरोह का बलरामपुर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। नगर इलाके से एक शातिर चोर को दबोचकर उसके पास से चोरी का सामान और नकदी बरामद की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 August 2026, 12:18 AM IST

Balrampur: नगर इलाके में बंद घरों में सेंध लगाने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी चौक टेढ़ी बाजार का रहने वाला 25 साल का गोलू है।

पुलिस ने उसके पास से चोरी गया सारा सामान और पंद्रह सौ रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। वहीं, वारदात में शामिल उसका एक साथी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

​मामले का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने बताया कि कुछ समय पहले पुरैनिया तालाब के पास स्थित एक मकान को चोरों ने निशाना बनाया था। मकान मालिक जब घर लौटे तो अंदर से रसोई का सिलिंडर, चूल्हा, बीस लीटर का पानी का बड़ा बर्तन और मिक्सर ग्राइंडर गायब मिला। पीड़ित की शिकायत मिलते ही हरकत में आई नगर थाने की टीम ने इलाके में अपने मुखबिरों को सक्रिय किया और संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

यूपी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर BSP का बड़ा ऐलान, बताया माया सरकार बनाने का फार्मूला

पूछताछ में बतायी ये बात

सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गोलू को धर दबोचा। कड़ी पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह और उसका साथी नशे के आदी हैं। अपनी इस लत को पूरा करने के लिए ही वे बंद पड़े मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही सामान पार कर देते थे ताकि उसे बेचकर नशे का सामान खरीदा जा सके।

बलरामपुर में आज लगेगा समाधान का दरबार, तहसीलों में सुनी जाएंगी जनता की फरियाद

पुलिस की कार्रवाई

​पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के बयान के आधार पर मामले में उसके साथी सलमान उर्फ फहद का नाम भी शामिल कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Location :  Balrampur

Published :  19 August 2026, 12:17 AM IST