Ballia: कुदरत की मार झेल रही थी रीना, ट्रेन गुजरी और चौपट हुई जिंदगी

बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक एक हादसे के कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 12 August 2026, 7:44 PM IST

Ballia: घटना फेफना थाना क्षेत्र के देवरिया कला गांव के सामने की है। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मृतका की हुई पहचान

पुलिस जांच में मृतका की पहचान रीना देवी (50) पत्नी सुमर वर्मा, निवासी देवरिया कला के रूप में हुई। उनके परिवार में पति और तीन बेटे हैं। परिवार खेती-किसानी कर अपना जीवनयापन करता है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें: Ballia News: क्लीनिक के अंदर पसरा था सन्नाटा, दरवाजा खुलते ही सामने आया ऐसा मंजर कि उड़ गए होश

लंबे समय से चल रहा था इलाज

ग्रामीणों के अनुसार रीना देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और उनका काफी समय से इलाज चल रहा था। उनका उपचार बांसडीह क्षेत्र के रुस्तमपुर में कराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह दो दिन पहले ही इलाज के बाद अपने गांव लौटी थीं।

हादसे की वजह स्पष्ट नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रीना देवी बुधवार तड़के रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचीं और किस ट्रेन की चपेट में आईं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के बारे में अधिक स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Ballia News: दूसरी शादी के लिए सज-धजकर निकला दूल्हा, रास्ते में पहली पत्नी ने पकड़ लिया; बीच सड़क हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

पुलिस ने शुरू की जांच

फेफना थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Location :  Ballia

Published :  12 August 2026, 7:44 PM IST