दीपावली-छठ के बाद घर लौटना होगा आसान, बलिया होकर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

दीपावली और छठ के बाद घर लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने तीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। उधना, भावनगर और दरभंगा से चलने वाली ये ट्रेनें बलिया स्टेशन पर भी रुकेंगी। जानिए किस तारीख को कौन सी ट्रेन पहुंचेगी, कितने बजे होगा ठहराव और इन ट्रेनों में कितने कोच लगाए जाएंगे, पूरा शेड्यूल यहां पढ़ें।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 18 November 2026, 10:23 PM IST

Ballia: दीपावली और छठ महापर्व के बाद यात्रियों की वापसी की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तीन विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। उधना-छपरा, भावनगर टर्मिनस-छपरा और दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली ये ट्रेनें बलिया स्टेशन से होकर गुजरेंगी। तीनों ट्रेनों का बलिया में ठहराव निर्धारित किया गया है। इससे गुजरात, महाराष्ट्र और अन्य क्षेत्रों से पूर्वांचल तथा बिहार लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

उधना और भावनगर से छपरा के लिए विशेष ट्रेनें

रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 09143 उधना-छपरा त्योहार विशेष ट्रेन 18 नवंबर को उधना से सुबह 11:30 बजे रवाना होगी। अगले दिन यह ट्रेन रात 10:35 बजे बलिया स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद रात 10:37 बजे रवाना होकर रात 11:55 बजे छपरा पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन एकल यात्रा के लिए किया जा रहा है।

Dadri Mela: बलिया में ददरी मेले को लेकर अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी विशेष टीमों की नजर

इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 18 कोच लगाए गए हैं। इनमें शयनयान श्रेणी के छह, सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ, कुर्सीयान के दो तथा अन्य दो कोच शामिल हैं। त्योहार के बाद घर लौटने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी।

इसी क्रम में 09614 भावनगर टर्मिनस-छपरा त्योहार विशेष ट्रेन भी 18 नवंबर को भावनगर टर्मिनस से सुबह 10:15 बजे रवाना हुई है। विभिन्न स्टेशनों से होते हुए यह ट्रेन तीसरे दिन यानी 20 नवंबर को रात 2:20 बजे बलिया पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद रात 2:22 बजे रवाना होकर सुबह 4:30 बजे छपरा पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं। इनमें शयनयान श्रेणी के तीन, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह और सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के सात कोच शामिल हैं। इससे भावनगर और आसपास के क्षेत्रों से छपरा की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

दरभंगा से मुंबई के लिए भी चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन

रेलवे प्रशासन ने बिहार से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है। 05523 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस त्योहार विशेष ट्रेन 19 नवंबर को दरभंगा से शाम 4:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन छपरा से रात 10:25 बजे प्रस्थान करेगी और रात 11:35 बजे बलिया स्टेशन पहुंचेगी।

बलिया में दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रात 11:37 बजे गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज और जबलपुर होते हुए आगे रवाना होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 3 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

इस ट्रेन के संचालन से दरभंगा और आसपास के क्षेत्रों से मुंबई जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। बलिया स्टेशन पर निर्धारित ठहराव के चलते स्थानीय यात्रियों को भी इस ट्रेन से यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।

देवरिया के छात्रों के लिए बड़ी खबर: 20 नवंबर को गोरखपुर में बंटेंगे टैबलेट, DM ने दिए ये निर्देश

वापसी में 21 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी ट्रेन

इसी ट्रेन की वापसी सेवा 05524 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा विशेष ट्रेन के रूप में संचालित होगी। यह ट्रेन 21 नवंबर को सुबह 6 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 9:35 बजे बलिया स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद सुबह 9:37 बजे छपरा के लिए रवाना होगी। ट्रेन सुबह 11:30 बजे छपरा पहुंचेगी।

वापसी की इस विशेष ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। इनमें शयनयान श्रेणी के नौ, सामान्य द्वितीय श्रेणी के पांच और एसएलआरडी के दो कोच शामिल होंगे।

दीपावली और छठ महापर्व के बाद बड़ी संख्या में यात्रियों के आवागमन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इन विशेष ट्रेनों का संचालन निर्धारित किया है। गुजरात और महाराष्ट्र समेत अन्य क्षेत्रों से पूर्वांचल और बिहार लौटने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों से अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी। बलिया स्टेशन पर तीनों ट्रेनों का ठहराव स्थानीय यात्रियों के लिए भी उपयोगी रहेगा।

Location :  Ballia

Published :  18 November 2026, 10:23 PM IST