Ballia : अनाथ बच्ची की संपत्ति पर अपनों की नजर, फर्जी वसीयत का सनसनीखेज आरोप

सिकंदरपुर क्षेत्र के बनकटा गांव में 9 वर्षीय अनाथ बच्ची सोनिका के अधिकारों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रार्थी अरविंद यादव ने आरोप लगाया है कि बच्ची के बड़े पिता और चाचा ने उसके बीमार पिता के नाम पर फर्जी वसीयतनामा तैयार कराया है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर जांच की मांग की है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 5 June 2026, 9:37 AM IST

Ballia : जिले के थुम्हा उत्तम निवासी अरविन्द यादव ने जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर एक नाबालिग बच्ची के अधिकारों के साथ धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रिश्तों पर उठा सवाल

प्रार्थी अरविन्द यादव के अनुसार उनकी बुआ की शादी सिकन्दरपुर क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी घूरा यादव के साथ हुई थी। घूरा यादव का निधन 17 दिसंबर को हो चुका है, जबकि उनकी पत्नी रामेश्वरी देवी की मृत्यु 22 अक्टूबर को हो गई थी। दंपति की एकमात्र पुत्री सोनिका, जिसकी उम्र लगभग 9 वर्ष बताई गई है, वर्तमान में नाबालिग है।

बीमार पिता के नाम पर 'फर्जी खेल'

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि सोनिका के बड़े पिता मोहन यादव एवं चाचा जयराम यादव ने साजिश के तहत किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर फर्जी तरीके से वसीयतनामा तैयार कराया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि 5 दिसंबर को कथित वसीयतनामा लिखा गया, उस समय घूरा यादव गंभीर रूप से बीमार थे और डॉ. एम. आलम के यहां भर्ती थे।

Ballia: सभासदों ने ईओ और नगरपंचायत अध्यक्ष पर लगाये ये बड़े आरोप

वसीयत के सत्यापन की मांग

अरविन्द यादव ने अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की गहन जांच कराई जाए तथा यह सत्यापित किया जाए कि वसीयतनामा वास्तविक है या फर्जी। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और नाबालिग सोनिका के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। प्रार्थी ने मामले की जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराकर नाबालिग बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Location :  Ballia

Published :  4 June 2026, 5:04 PM IST