कार्तिक पूर्णिमा पर बलिया में ट्रैफिक अलर्ट, भारी वाहनों से लेकर ई-रिक्शा तक के बदले रूट

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर बलिया में तैयारियां तेज हो गई हैं। 23 और 24 नवंबर को गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 November 2026, 5:20 PM IST

Ballia: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर गंगा घाटों और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 23 और 24 नवंबर को होने वाले स्नान पर्व के दौरान लाखों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के साथ महर्षि भृगु मुनि, दर्दर मुनि और बाबा बालेश्वरनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे।

इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में जाम से निजात दिलाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विस्तृत रूट डायवर्जन, बैरियर और पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की है। इमरजेन्सी सेवा जैसे फायर सर्विस, एम्बुलेन्स, प्रशासनिक वाहनों के लिए छूट रहेगी ।

सुबह आठ बजे रात 12 बजे तक रोके जाएगें वाहन

जानकारी के अनुसार 23 नवंबर की सुबह आठ बजे से 24 नवंबर की रात 12 बजे तक दुबहड़, बांसडीह रोड, हनुमानगंज, फेफना और अगरसंडा के पास भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा। 

बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहन दुबहड़ थाने के पास रोके जाएंगे। नरहीं और फेफना जाने वाले वाहनों को चिरैया मोड़ से सहतवार, बांसडीह, सुखपुरा और गड़वार होते हुए भेजा जाएगा। इसी तरह रेवती, सहतवार और बांसडीह की तरफ से आने वाले वाहनों को बांसडीह रोड थाने के पास रोका जाएगा।

कार्तिक पूर्णिमा पर बलिया में पुलिस का बड़ा इंतजाम (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज)

सिकंदरपुर से आने वाले भारी वाहनों के लिए हनुमानगंज चौकी और रसड़ा-नरहीं की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए फेफना तिराहा पर बैरियर रहेगा।

शहर में प्रवेश से पहले ही रोके जाएंगे वाहन

श्रद्धालुओं के चार और तीन पहिया वाहनों के लिए 23 नवंबर दोपहर तीन बजे से स्नान समाप्ति तक अलग-अलग स्थानों पर बैरियर और पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। बांसडीह की तरफ से आने वाले वाहन अमृतपाली स्थित होलीक्रॉस स्कूल के पास रोके जाएंगे। पॉलिटेक्निक चौराहे से आने वाले वाहनों को पॉलिटेक्निक मैदान में पार्क कराया जाएगा, जहां 700 से 800 वाहनों की क्षमता है।

150 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था

सिकंदरपुर, सुखपुरा और खेजुरी की तरफ से आने वाले वाहनों को बहादुरपुर पुलिया से जनेश्वर मिश्र पार्क रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। गड़वार और नगरा की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए सावित्री नगर कॉलोनी के पास बैरियर रहेगा। यहां सलोनी ब्यूटी पार्लर वाली गली में 100 से 150 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

रसड़ा, नरहीं, चितबड़ागांव और फेफना की तरफ से आने वाले वाहनों को माल्देपुर मोड़ से पार्किंग स्थल की ओर भेजा जाएगा। वहीं बैरिया, हल्दी और दुबहड़ की तरफ से आने वाले वाहनों को पिपरा माफी ढाला से डायवर्ट कर जमुआ बंधे तक खड़ा कराया जाएगा।

बलिया में विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार पर प्रभारी मंत्री सख्त, अधिकारियों को दी चेतावनी

यहां पर रुकेंगे ई-रिक्शा

बहादुरपुर से शहर की तरफ आने वाले ई-रिक्शा को कुँवरसिंह चौराहे पर बैरियर लगाकर रोका जायेगा । फेफना, सागरपाली व माल्देयपुर से शहर की तरफ आने वाले ई –रिक्शा को चित्तूपाण्डेय चौराहे पर बैरियर लगाकर रोका जायेगा । हल्दी,दुबहड़ से शहर के तरफ आने वाले ई-रिक्शा को पिपरा माफी ढाला के पास बैरियर लगाकर रोका जायेगा। बाँसडीह रोड से शहर के तरफ आने वाले ई-रिक्शा को एनसीसी तिराहा के पास बैरियर लगाकर रोका जायेगा ।

बलिया में गाड़ी हटाने को लेकर बवाल, मारपीट और हत्या के प्रयास में 4 गिरफ्तार

मिढ्ढा से शहर के तरफ आने वाले ई-रिक्शा को रोडवेज बस स्टैण्ड तिराहा के पास बैरियर लगाकर रोका जायेगा ।

Location :  Ballia

Published :  22 November 2026, 5:20 PM IST