बलिया में सर्पदंश के बाद उम्मीद और अंधविश्वास के बीच फंसा परिवार, जानिए पूरा मामला

बलिया में एक सर्पदंश की घटना के बाद इलाज को लेकर ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। जहरीले सांप के काटने के बाद परिजन किशोरी को अस्पताल ले गए, लेकिन आगे जो हुआ उसने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 September 2026, 12:47 AM IST

Ballia: गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव में सर्पदंश का एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव निवासी डब्लू कनौजिया की 17 वर्षीय बेटी चांदनी को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन अस्पताल में इलाज कराने के बजाय किशोरी को सिकंदरपुर ले गए, जहां झाड़-फूंक कराई गई।

जानकारी के अनुसार, चांदनी गुरुवार रात खाना खाने के बाद घर में सो रही थी। इसी दौरान रात करीब एक बजे छज्जे से बिस्तर पर गिरे करैत सांप ने उसकी उंगली में डस लिया। सांप के काटने का एहसास होते ही किशोरी ने अपने भाई को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पाल में तोड़ा दम

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने चांदनी की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे सिकंदरपुर ले गए और वहां झाड़-फूंक कराने लगे। हालत में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उसे मऊ स्थित फातिमा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मां-बेटी की हत्या से दहला बलिया, घर में वारदात के बाद शव खेत में फेंका; पुलिस के सामने कई सवाल

परिजनों का जीवित होने का दावा

हालांकि, किशोरी के परिजन डॉक्टरों की बात मानने को तैयार नहीं हैं। उनका दावा है कि चांदनी की नब्ज अभी भी रुक-रुककर चल रही है। परिजनों का यह भी कहना है कि घी पिलाने पर उसने करीब तीन चम्मच घी पिया है। इसी उम्मीद में परिजन अब भी उसके जीवित होने का दावा कर रहे हैं।

बलिया में बाढ़ राहत सामग्री को लेकर बवाल, निजी मकान में पैकेट रखे मिलने पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

परिजनों में कोहराम

टना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, सर्पदंश के मामलों में समय पर चिकित्सकीय उपचार की जरूरत होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, झाड़-फूंक में समय गंवाने से स्थिति गंभीर हो सकती है। मामले को लेकर गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Location :  Ballia

Published :  19 September 2026, 12:46 AM IST