
चोरी का आरोपी बदमाश गिरफ्तार
Ballia: बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल नगरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
तमंचा, कारतूस और चांदी बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और सफेद धातु का टुकड़ा (करीब 63.43 ग्राम) बरामद किया है। बरामद धातु को चांदी बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहचान रुदल नट के रूप में, कई चोरी की वारदात कबूली
गिरफ्तार बदमाश की पहचान रुदल नट पुत्र तुफानी नट निवासी नकहरा थाना गड़वार जनपद बलिया के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जिले के विभिन्न इलाकों में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
मंदिर और स्कूल को बनाया था निशाना
अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल के मुताबिक आरोपी ने 4-5 जनवरी 2026 की रात सुखपुरा बुढवा मंदिर से शिवलिंग और नाग चोरी किया था। इसके अलावा 11 जनवरी 2026 को बंगला चट्टी थाना गड़वार क्षेत्र से टुल्लू पंप चोरी किया। वहीं 17-18 दिसंबर 2025 की रात ग्राम सवन के कम्पोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चुरा लिया था। इससे पहले 14-15 नवंबर 2025 को नगरा के पुराने दुर्गा मंदिर से मूर्ति का मुकुट, नथिया और दान पेटी के रुपये भी चोरी किए थे।
SIR अभियान पर सपा की सख्त नजर, नोएडा में हुई बड़ी बैठक, अध्यक्ष बोले- एक्टिव रहें कार्यकर्ता
पुलिस की कार्रवाई जारी
घटना शनिवार रात करीब 21:43 बजे खरूआंव पोखरे के पास हुई, जहां पुलिस चेकिंग कर रही थी। फिलहाल घायल बदमाश का इलाज जारी है और उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान तेज किया गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Location : Ballia
Published : 8 February 2026, 8:07 PM IST
Topics : Ballia News crime news up crime