मासूम की थमीं सांसें, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार: बागपत में शॉर्ट सर्किट और सिलिंडर ब्लास्ट ने छीनी मां-बेटी की जिंदगी

उत्तर प्रदेश के बागपत के खेकड़ा कस्बे में बाजार चौकी के पास किराना की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस दौरान दो सिलेंडर फटने से इलाके में भगदड़ मच गई। हादसे में दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 8 October 2026, 12:53 PM IST
google-preferred

Baghpat: खेकड़ा कस्बे में गुरुवार सुबह एक दुखद हादसे में एक महिला और उनकी छोटी बेटी की मौत हो गई। बाजार पुलिस चौकी के पास एक दो-मंजिला इमारत की निचली मंजिल पर बनी किराने की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेजी से फैली और घटना के दौरान गैस के दो सिलेंडर फट गए। दुकान के मालिक की बहू स्वाति जैन और पोती अनन्या जैन की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, उनके बेटे अंकुर जैन और जाहिद नाम के कर्मचारी झुलस गए।

सुबह करीब 8 बजे लगी आग

यह घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुई। उस समय दुकान के मालिक विनय जैन और उनकी पत्नी पुष्पा जैन घर पर नहीं थे। अंकुर जैन और कर्मचारी जाहिद निचली मंजिल की दुकान में थे, जबकि स्वाति जैन और उनकी बेटी अनन्या पहली मंजिल पर थीं। अचानक दुकान में आग लग गई। कुछ ही पल में आग की लपटें आस-पास के इलाकों में फैल गईं। आग और धुएं के बीच दो सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें - Baghpat News: तंदूर पर रोटी बनाते युवक का वीडियो वायरल, थूकने का आरोप; पुलिस ने लिया एक्शन

अंकुर और जाहिद बच निकले, मां-बेटी फंसी रह गईं

आग लगते ही अंकुर जैन और जाहिद तो बच निकले लेकिन स्वाति और अनन्या ऊपर ही फंसी रह गईं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के साथ-साथ बचाव कार्य भी शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद फायर फाइटर्स दोनों को बाहर निकालने में कामयाब रहे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शुरुआती जांच से पता चला है कि उनकी मौत धुआं अंदर जाने और दम घुटने से हुई।

यह भी पढ़ें - Baghpat Accident: अरे ये क्या हो गया! 32 लोग सवार थे और अचानक पलट गई पिकअप, 5 की मौत

अधिकारियों ने घटनास्थल का लिया जायजा

हादसे की जानकारी मिलने पर SDM सुरभि शर्मा मौके पर पहुंचीं और घटना के बारे में जानकारी ली। DM दिव्यांशु पटेल और ASP प्रवीण सिंह चौहान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घटना के बाद खेकड़ा कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय व्यापारी पीड़ित परिवार के घर जाकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से परिवार को हर संभव मदद देने की मांग की है।

Location :  Baghpat

Published :  8 October 2026, 12:53 PM IST

Related News

Advertisement