
बदायूं सड़क हादसा:(Source: Dynamite News)
Budaun: जनपद के मूसाझाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत दातागंज मार्ग पर किसरुआ गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने राहगीर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में किसरुआ निवासी 45 वर्षीय सतेंद्र उर्फ कल्लू पुत्र देशराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार एक युवती चला रही थी जो नशे की हालत में थी।
घायल सतेंद्र और मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार, कार को लगभग 20-21 वर्ष की एक युवती चला रही थी। आरोप है कि युवती ने शराब पी रखी थी और कार किसी प्रभावशाली व्यक्ति की बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि सतेंद्र हवा में उछलकर काफी दूर सड़क पर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Muzaffarnagar: महिला ने दरोगा और कांस्टेबल को खड़ा किया कटघरे में, जानें न्याय के लिए कहां दी दस्तक
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सवारों की लापरवाही देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने कार सवार युवक और युवती को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूत्रों के अनुसार, मारपीट में युवती को भी चोटें आई हैं, जिसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवती की पहचान गुप्त बनी हुई है।
Gorakhpur: हथौड़े, लाठी-डंडों से बाप-बेटा को पीटा, एक ने दम तोड़ा तब पुलिस आई एक्शन में
मूसाझाग थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि घायल की तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। युवती के नशे में होने और ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने के दावों की पुष्टि जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस युवती की पहचान और कार के मालिक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Location : Budaun
Published : 1 May 2026, 10:51 PM IST
Topics : Badayun crime news Local News Road Accident UP Police