31 मई तक आसमान से बरस सकता है कहर… बदायूं में रेड अलर्ट के बीच बड़ा खतरे का संकेत

बदायूं में 31 मई तक आंधी-तूफान, भारी बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 May 2026, 3:40 PM IST

Budaun: बदायूं जिले में मौसम को लेकर गंभीर स्थिति बन गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 29 मई से 31 मई 2026 तक तेज आंधी-तूफान, भारी बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इसके चलते प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बदायूं पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। बताया जा रहा है कि इस दौरान मेघगर्जन और तड़ित झंझावत जैसी खतरनाक मौसमी गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

एसएसपी की अपील, सतर्क रहने की सलाह

एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान केवल अत्यावश्यक स्थिति में ही घर से बाहर निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं की सुरक्षा पर जोर

प्रशासन ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार व्यक्तियों की सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी है। साथ ही पालतू पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

खुले स्थानों और बिजली उपकरणों से दूरी की सलाह

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आंधी और वज्रपात के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर इमारतों से दूर रहें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाने और सुरक्षित स्थानों पर पार्क करने की भी सलाह दी गई है।

Budaun News: कुछ ही मिनटों में राख हो गया पूरा घर… अंदर से आई ऐसी चीख कि कांप उठा गांव

आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी जाए। साथ ही अफवाहों से दूर रहने और केवल आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Location :  Budaun

Published :  30 May 2026, 3:40 PM IST