Budaun: सहसवान में रेडीमेड दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

बदायूं के सहसवान में शुक्रवार को रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने दुकान के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 November 2026, 10:39 PM IST

Budaun: सहसवान के अकबराबाद रोड पर एक रेडीमेड दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना आज रात्रि करीब 9:00 बजे की है। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू पाने की कोशिश की। 

आग की लपटें देखकर मची भगदड़ 

बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे अकबराबाद रोड स्थित रेडीमेड दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। दुकान से धुआं और लपटें निकलती देख लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक और दमकल 

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में लग गई। 

दीपावली से पहले चमका बदायूं का यह ग्रामीण क्षेत्र, 11 करोड़ के पावर हाउस से सुधरेगी बिजली

लाखों के नुकसान की आशंका 

आग से दुकान में रखा रेडीमेड कपड़ों का सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

बदायूं में खूनी संघर्ष, युवक की फावड़े से काटकर बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी

पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Location :  Budaun

Published :  6 November 2026, 10:30 PM IST