
एमएलसी वागीश पाठक (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद से एक अनोखी पहल सामने आई है। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) वागीश पाठक ने जनता और जनप्रतिनिधि के बीच की दूरी कम करने के लिए डिजिटल लोकतंत्र को अपनाया है। पारंपरिक तरीकों के बजाय वे सोशल मीडिया के जरिए सीधे जनता से विकास प्रस्ताव मांग रहे हैं।
एमएलसी वागीश पाठक ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने इलाके की प्राथमिक जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों के सुझाव दें। इस पहल की शुरुआत उन्होंने बिसौली कस्बे से की। उन्होंने पूछा कि बिसौली में ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए बाईपास बनना चाहिए या ओवरब्रिज।
Budaun: दो शादियां, एक दरोगा और फिर दो मौतों का रहस्य, जानें इस घटना के पीछे की कहानी
इस पोस्ट पर जनता की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। हजारों लोगों ने कमेंट कर अपनी राय दी। कुछ ने बाईपास की आवश्यकता बताई तो कुछ ने ओवरब्रिज की मांग की। साथ ही लोगों ने सड़क, नाली, बिजली और पेयजल जैसी स्थानीय समस्याओं के सुझाव भी साझा किए।
एमएलसी वागीश पाठक का कहना है, "किसी क्षेत्र की असली जरूरत वहां की जनता से बेहतर कोई नहीं बता सकता। अफसरों की रिपोर्ट और जमीन की हकीकत में फर्क होता है। इसलिए सीधे जनता से संवाद जरूरी है।" उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति की आवाज आसानी से उनके पास पहुंच सकती है।
Budaun: चलती बाइक से छीना-झपटी के दौरान महिला की गिरकर मौत, पति-बेटा घायल
Location : Budaun
Published : 24 April 2026, 4:04 PM IST