बदायूं में शोरूम बना जंग का मैदान, झुंड ने इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में घुसकर किया लाठी-डंडों और रॉड से हमला; जान बचाकर भागा संचालक

बदायूं के जरीफनगर में इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में घुसकर संचालक से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित ने 8-10 लोगों पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला करने तथा धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 October 2026, 1:20 PM IST

Badaun: उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले के थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर में इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। शोरूम संचालक कासिम अली ने 8-10 लोगों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

शोरूम में घुसकर हमला करने का आरोप

पीड़ित कासिम अली के मुताबिक, 26 सितंबर की शाम करीब छह बजे गुलवीर, गुड्डू उर्फ सतीश समेत 8-10 लोग उसके इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में घुस आए। आरोप है कि इसके बाद सभी ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

ये भी पढ़ें: पापा, मुझे उस धोखेबाज ने बर्बाद कर दिया: बदायूं में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर बेटी ने पिया तेजाब, इलाज के दौरान मौत से मचा हड़कंप

पड़ोसी की दुकान में भागकर बचाई जान

पीड़ित ने तहरीर में बताया कि हमले में उसके सिर और पीठ पर चोटें आई हैं। आरोपियों से बचने के लिए वह भागकर पड़ोसी की दुकान में घुस गया, जहां उसने अपनी जान बचाई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

ये भी पढ़ें: बदायूं में युवक की आत्महत्या पर गरमाई सियासत, पीड़ित भाई ने एडीजी को वीडियो सौंपकर लगाए गंभीर आरोप

घटना के बाद कासिम अली ने थाना जरीफनगर पहुंचकर थाना प्रभारी को लिखित तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  badaun

Published :  1 October 2026, 1:20 PM IST